हर पुरुष की खामोशी के पीछे एक अनकही कहानी है। उसके हिस्से का दर्द भी सुनिए, क्योंकि मज़बूत दिखने वाला हर इंसान भीतर से मज़बूत हो, यह ज़रूरी नहीं।
मर्दों की खामोशियाँ
हर मुस्कान के पीछे कोई थका हुआ चेहरा है,
हर ख़ामोश निगाह में अनकहा-सा किस्सा ठहरा है।
आँखों में नमी हो तो उसे पी जाना पड़ता है,
मर्द होने का अर्थ शायद दर्द छिपाना ही गहरा है।
वह रो पड़े तो उसकी हिम्मत पर सवाल उठते हैं,
चुप रहे तो उसके भीतर के जज़्बात कुचले जाते हैं।
कह दे जो कभी अपने हिस्से की पीड़ा ज़ुबाँ से,
तो उसके धैर्य और पुरुषार्थ के अर्थ बदले जाते हैं।
अधिकार की बात करे तो अक्खड़ करार दिया जाता है,
अपने स्वाभिमान पर अड़े तो बदतमीज़ बताया जाता है।
घर से बाहर रहे तो गैरज़िम्मेदार कहलाता है,
घर में ठहर जाए तो नाकारा ठहरा दिया जाता है।
ज़िम्मेदारियों के बोझ तले वह उम्र भर चलता है,
अपने हिस्से की धूप में भी दूसरों के लिए जलता है।
परिवार की ख़ुशियों में अपनी इच्छाएँ भूल जाता है,
और अपनी ही थकान से अक्सर अनजान बन जाता है।
भीड़ के बीच खड़ा है, फिर भी कितना अकेला है,
चेहरे पर उजाला, मन में अँधेरों का मेला है।
उसकी हर ख़ामोशी में कुछ प्रश्न अनुत्तरित हैं,
कौन समझे कि उसके भीतर कितना कुछ झुलसा है?
वह भी मनुष्य है, कोई पत्थर की मूरत नहीं,
उसके भीतर भी संवेदना है, केवल कठोर सूरत नहीं।
उसे भी प्रेम चाहिए, अपनापन और थोड़ा-सा विश्वास,
हर समय मज़बूत दिखना ही जीवन की ज़रूरत नहीं।
कभी उसके मौन को भी सुनने का प्रयास करना,
उसकी मुस्कान के पार छिपे दर्द को महसूस करना।
क्योंकि पुरुष होना संवेदनाओं से रिक्त होना नहीं,
और आँसू बहाना किसी पराजय का प्रतीक होना नहीं।
हर पुरुष की ख़ामोशी सहमति नहीं होती,
हर मुस्कान के पीछे ख़ुशी नहीं होती।
कभी उसके मौन को भी आवाज़ दीजिए,
उसे भी इंसान की तरह जीने की जगह दीजिए।
-सविता आर्या

Leave a Comment