हर प्रेम कहानी में सिर्फ़ दो लोग नहीं होते, कभी-कभी उनके बीच किसी बीते हुए रिश्ते का मलबा भी पड़ा होता है।
प्रेम में एक पुराना मलबा
तुम्हारे भीतर कोई पुराना मकान है शायद,
जिसकी दीवारों पर अब भी
किसी के जाने की तारीख़ लिखी है।
मैं जब भी खिड़की खोलना चाहता हूँ,
तुम्हें लगता है
कोई फिर से छत उखाड़ने आया है।
तुम्हारे लिए प्रेम
दो लोगों के बीच का उत्सव नहीं,
एक ऐसी अदालत है
जहाँ हर नया चेहरा
पहले पुराने अपराधों का जवाब देता है।
मैंने तुम्हारी चुप्पियों में
कई अधूरे वाक्य देखे हैं,
कुछ ऐसे भी
जिनके अंत में पूर्णविराम नहीं,
सिर्फ़ किसी के लौटकर न आने की प्रतीक्षा है।
तुम्हें मेरे स्पर्श से आपत्ति नहीं,
उसकी निरंतरता पर संदेह है।
तुम्हें मेरे शब्दों से शिकायत नहीं,
उनके सच बने रहने का भय है।
तुम कभी-कभी
एक साधारण-सी बात को
इतनी दूर तक ले जाते हो
जहाँ पहुँचकर उसका अर्थ नहीं,
तुम्हारा अतीत बोलने लगता है।
मैं तुम्हें समझना चाहता हूँ,
मगर तुम्हारे भीतर उतरते हुए
अक्सर अपने ही कदमों की आहट से डरता हूँ।
वहाँ इतने पुराने मलबे हैं
कि किसी ईंट को छूना भी
किसी स्मृति का ढह जाना है।
मुझे अब समझ आया,
किसी घायल मन के पास बैठना
उसके घाव गिनना नहीं होता,
न ही हर शाम
अपने प्रेम का प्रमाणपत्र देना।
लेकिन एक सच तुम्हें भी जानना होगा,
मैं तुम्हारे अतीत का अभियुक्त नहीं हूँ,
न उस आदमी की सज़ा भुगतने आया हूँ
जिसने तुम्हें भरोसे से बेदखल किया था।
मेरे हिस्से में भी एक जीवन है,
कुछ इच्छाएँ, कुछ थकान, कुछ असुरक्षाएँ।
मैं तुम्हारे अँधेरे का सम्मान कर सकता हूँ,
पर अपनी आँखों की रोशनी
बंधक नहीं रख सकता।
प्रेम शायद यही कठिन व्याकरण है,
जहाँ 'मैं' को मिटाकर 'हम' नहीं बनता,
दो अलग-अलग अस्तित्व
एक-दूसरे के लिए
थोड़ी-सी जगह खाली करते हैं।
और यदि कभी
तुम अपने भीतर के उस पुराने मकान से निकल सको,
तो देखना,
बाहर कोई नया घर बनाने की ज़िद नहीं करेगा।
बस इतना चाहेगा
कि इस बार दरवाज़ा
किसी के जाने के डर से नहीं,
किसी के आने की संभावना से खुले।
गौतम झा
प्रेम में एक पुराना मलबा
तुम्हारे भीतर कोई पुराना मकान है शायद,
जिसकी दीवारों पर अब भी
किसी के जाने की तारीख़ लिखी है।
मैं जब भी खिड़की खोलना चाहता हूँ,
तुम्हें लगता है
कोई फिर से छत उखाड़ने आया है।
तुम्हारे लिए प्रेम
दो लोगों के बीच का उत्सव नहीं,
एक ऐसी अदालत है
जहाँ हर नया चेहरा
पहले पुराने अपराधों का जवाब देता है।
मैंने तुम्हारी चुप्पियों में
कई अधूरे वाक्य देखे हैं,
कुछ ऐसे भी
जिनके अंत में पूर्णविराम नहीं,
सिर्फ़ किसी के लौटकर न आने की प्रतीक्षा है।
तुम्हें मेरे स्पर्श से आपत्ति नहीं,
उसकी निरंतरता पर संदेह है।
तुम्हें मेरे शब्दों से शिकायत नहीं,
उनके सच बने रहने का भय है।
तुम कभी-कभी
एक साधारण-सी बात को
इतनी दूर तक ले जाते हो
जहाँ पहुँचकर उसका अर्थ नहीं,
तुम्हारा अतीत बोलने लगता है।
मैं तुम्हें समझना चाहता हूँ,
मगर तुम्हारे भीतर उतरते हुए
अक्सर अपने ही कदमों की आहट से डरता हूँ।
वहाँ इतने पुराने मलबे हैं
कि किसी ईंट को छूना भी
किसी स्मृति का ढह जाना है।
मुझे अब समझ आया,
किसी घायल मन के पास बैठना
उसके घाव गिनना नहीं होता,
न ही हर शाम
अपने प्रेम का प्रमाणपत्र देना।
लेकिन एक सच तुम्हें भी जानना होगा,
मैं तुम्हारे अतीत का अभियुक्त नहीं हूँ,
न उस आदमी की सज़ा भुगतने आया हूँ
जिसने तुम्हें भरोसे से बेदखल किया था।
मेरे हिस्से में भी एक जीवन है,
कुछ इच्छाएँ, कुछ थकान, कुछ असुरक्षाएँ।
मैं तुम्हारे अँधेरे का सम्मान कर सकता हूँ,
पर अपनी आँखों की रोशनी
बंधक नहीं रख सकता।
प्रेम शायद यही कठिन व्याकरण है,
जहाँ 'मैं' को मिटाकर 'हम' नहीं बनता,
दो अलग-अलग अस्तित्व
एक-दूसरे के लिए
थोड़ी-सी जगह खाली करते हैं।
और यदि कभी
तुम अपने भीतर के उस पुराने मकान से निकल सको,
तो देखना,
बाहर कोई नया घर बनाने की ज़िद नहीं करेगा।
बस इतना चाहेगा
कि इस बार दरवाज़ा
किसी के जाने के डर से नहीं,
किसी के आने की संभावना से खुले।
गौतम झा
Leave a Comment