मशीन से हारने का डर नहीं, असली डर उस दिन का है जब इंसान सोचना छोड़ देगा।
मशीन से डरते हुए लोग
मशीन ने जब लिखना सीखा,
तो इंसान परेशान हो गया,
जिस कलम को उसने बरसों साधा,
वही अचानक बेजान हो गया।
अब शब्दों की नहीं,
शब्दों के जन्म की जाँच होती है,
कितना सच लिखा है,
इससे ज्यादा फिक्र
किसने लिखा है, इसकी होती है।
एक मशीन दूसरी मशीन से पूछती है,
बताओ, इसमें कितना इंसान है?
और सामने बैठा आदमी
अपनी ही बुद्धि का प्रमाण
किसी सॉफ्टवेयर से माँगता है।
जो शोध कर सकता था,
उसे संदिग्ध बना दिया गया,
जो सोच सकता था,
उसे कटघरे में खड़ा कर दिया गया।
दुनिया नई उड़ानों के लिए
आसमान तैयार कर रही है,
हमारे दफ्तरों में मगर
किसने पंख लगाए,
इसी की जाँच जारी है।
कभी हमने नई राहों से मुँह मोड़ा,
कभी नए विचारों को ठुकराया,
दूसरों ने औजार बनाए,
हमने औजारों से डरना सिखाया।
इतिहास की परछाइयाँ
आज भी पीछा करती हैं,
जो कौमें बदलाव से डरती हैं,
उनकी मंजिलें
दूसरे तय करते हैं।
मशीन से मत पूछो
कि इंसान कितना बचा है,
उससे पूछो
कि इंसान ने अब तक
क्या-क्या नया रचा है।
कलम को आजाद रहने दो,
विचारों को उड़ान लेने दो,
मशीन को दुश्मन नहीं,
अपनी ताकत बनने दो।
क्योंकि हार उस दिन नहीं होगी
जब मशीन लिखना सीख जाएगी,
हार उस दिन होगी
जब इंसान सोचना छोड़ देगा
और मशीन से अपनी बुद्धि की
पहचान करवाएगा।
गौतम झा
मशीन से डरते हुए लोग
मशीन ने जब लिखना सीखा,
तो इंसान परेशान हो गया,
जिस कलम को उसने बरसों साधा,
वही अचानक बेजान हो गया।
अब शब्दों की नहीं,
शब्दों के जन्म की जाँच होती है,
कितना सच लिखा है,
इससे ज्यादा फिक्र
किसने लिखा है, इसकी होती है।
एक मशीन दूसरी मशीन से पूछती है,
बताओ, इसमें कितना इंसान है?
और सामने बैठा आदमी
अपनी ही बुद्धि का प्रमाण
किसी सॉफ्टवेयर से माँगता है।
जो शोध कर सकता था,
उसे संदिग्ध बना दिया गया,
जो सोच सकता था,
उसे कटघरे में खड़ा कर दिया गया।
दुनिया नई उड़ानों के लिए
आसमान तैयार कर रही है,
हमारे दफ्तरों में मगर
किसने पंख लगाए,
इसी की जाँच जारी है।
कभी हमने नई राहों से मुँह मोड़ा,
कभी नए विचारों को ठुकराया,
दूसरों ने औजार बनाए,
हमने औजारों से डरना सिखाया।
इतिहास की परछाइयाँ
आज भी पीछा करती हैं,
जो कौमें बदलाव से डरती हैं,
उनकी मंजिलें
दूसरे तय करते हैं।
मशीन से मत पूछो
कि इंसान कितना बचा है,
उससे पूछो
कि इंसान ने अब तक
क्या-क्या नया रचा है।
कलम को आजाद रहने दो,
विचारों को उड़ान लेने दो,
मशीन को दुश्मन नहीं,
अपनी ताकत बनने दो।
क्योंकि हार उस दिन नहीं होगी
जब मशीन लिखना सीख जाएगी,
हार उस दिन होगी
जब इंसान सोचना छोड़ देगा
और मशीन से अपनी बुद्धि की
पहचान करवाएगा।
गौतम झा
Leave a Comment