बातों-बातों में

बातों-बातों में

कुछ बातें सुनाई नहीं देतीं, महसूस होती हैं। यह कविता उन्हीं एहसासों की आवाज़ है।

बातों-बातों में

नशे की बात हो,
और ज़िक्र चाय का न हो—
संगीन है।

फूलों का बगीचा हो,
और खुशबू गायब हो—
रहस्यमय है।

रात गहरी हो,
और बात तुम्हारी न हो—
अकेलापन है।

संबंध पर विचार हो,
और लगाव का अभाव हो—
अलगाव है।

संघर्ष भरा जीवन हो,
और पाने की चाह न हो—
निरर्थक है।

राज्य का संचालन हो,
और निष्ठा में स्पष्टता न हो—
कूटनीति है।

सवाल अधिकार का हो,
और बुनियादी संवेदना न हो—
आंदोलन है।

धर्म की राग हो,
और सहिष्णुता का अनुदान न हो—
धर्मान्ध है।

हम लिखें,
और आप पढ़ें नहीं—
ग़मगीन नज़रअंदाज़ है।

— गौतम झा

 

Stay Updated with InsightfulTake

Get insightful stories, politics, culture and analysis directly in your inbox.

Subscribe Now →

Leave a Comment

2 Comments

P
Pankaj Kumar
2 years ago
Ye toh gajab ka hai
InsightfulTake Team
Thank you for sharing your thoughts. We appreciate your feedback and engagement with InsightfulTake.
G
Gunja
2 years ago
Awesome!
InsightfulTake Team
Thank you for sharing your thoughts. We appreciate your feedback and engagement with InsightfulTake.