अभिन्न-विभिन्न

अभिन्न-विभिन्न

अभिन्न-विभिन्न

बातें तो विभिन्न है,
सवाल भी अभिन्न है।

गुण तो गुमनाम है,
गुमान का गान है।

पाप पर्याप्त है,
पंथ भी व्याप्त है।

स्वामी का भक्ति है,
भाव की रिक्ति है।

कौरव का कार्य है,
पांडव बेकार है।

धन अधैर्य है,
अपने से बैर है।

सतयुग का मन्नत है,
इतिहास में जन्नत है

सत्ता में सहयोग है,
विरोध अब संयोग है।

परिचित का पुरस्कार है,
अपरिचित भरा संसार है।

योग का शोर है,
मन में मरोड़ है।

संत सब शिष्ट हैं,
वंश में भी विशिष्ट है।

घटनाएं अनेक हैं,
रंग सबके एक हैं।

चित्र तो विचित्र है,
वर्णन ही कृत्य है।

-गौतम झा

Stay Updated with InsightfulTake

Get insightful stories, politics, culture and analysis directly in your inbox.

Subscribe Now →

Leave a Comment

3 Comments

P
Pankaj Kumar
2 years ago
अति-सुन्दर्!
InsightfulTake Team
Thank you for sharing your thoughts. We appreciate your feedback and engagement with InsightfulTake.
?
???? ?????
2 years ago
चित्र तो विचित्र है
वर्णन ही कृत्य है....वाह!