मौन-संवेदना

मौन-संवेदना

मौन की गहराइयों में छिपी वह संवेदना, जो शब्दों से नहीं बल्कि आत्मा की सच्चाई से बोलती है—यही है “मौन-संवेदना”।

मौन-संवेदना

मौन-संवेदना की अभिव्यक्ति,
निश्छल एवं पवित्र....
कोयल की कू-कू से भी दूर...
बहुत दूर...
अदभुत एवं अविष्मार्निय,
बस....सार्थक, सहज एवं दर्शनिय।।

रुधिर मे बहार,
संभावनाओं का अहार,
अनिश्चित दीवार,
स्पर्श-रहित अधिकार,
सुनहरा संसार,
मानवता का हार,
बुद्ध का व्यवहार,
सरल दरबार,
स्पष्टता अपार,
दिव्यता का भार,
मौलिक संचार,
सम्प्रेषण का विचार,
अत्याधिक दरकार।।

-गौतम झा

Stay Updated with InsightfulTake

Get insightful stories, politics, culture and analysis directly in your inbox.

Subscribe Now →

Leave a Comment

1 Comment

S
SN Choudhary
2 years ago
Nice..????????
InsightfulTake Team
Thank you for sharing your thoughts. We appreciate your feedback and engagement with InsightfulTake.